7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनों से दूर बसाना चाहते थे दुनिया, लेकिन प्रेम के दुश्मनों के आगे टूट गई हिम्मत, मौत का मंजर देख रोई हर आंख

यूपी के कासगंज जिले में प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

1 minute read
Google source verification
Lovers suicide

Lovers suicide

कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक प्रेमी के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस कासगंज भेज दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के मामले की छानबीन कर रही है।

यहां की घटना
आज सुबह लोग जब घूमने के लिए निकले, तो प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर लटका देखा। तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों की शिनाख्त कर ली गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रेमी युवक सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नौरी का रहने वाला अमित कुमार पुत्र तालेवर था, जबकि युवती एटा जनपद के गांव जहांनपुर थाना अलीगंज की रहने वाली रीता पुत्री दयाराम थी।

दो दिन पहले भागे थे घर से
बताया जा रहा कि प्रेमी युगल दो दिन पूर्व घर की दहलीज को लांघ कर फरार हो गए थे। आज दोनों का शव नौरी गांव के समीप पेड़ पर लटका मिला था। इस बावत मृतक प्रेमी के पिता दयाराम से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने फोन पर धमकी दी थी, जिसमें कहा गया था कि उनका बेटा लड़की को भगा ले गया है। लड़की को घर छुड़वा दो अन्यथा दोनों को मार दिया जाएगा। इसी को लेकर लड़की पक्ष के परिजनों ने दोनो की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है।


ये बोले पुलिस अधिकारी
हत्या या आत्महत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का वास्तविक पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।