ये था मामला
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के किलौनी रनुऊ नगला निवासी प्रेमपाल की सात वर्षीय पुत्री लक्ष्मी अपने पिता के लिए 19 नवम्बर की सुबह खाना देने के लिए गई हुई थी। उसका पिता प्रेमपाल गरीब है और वह हथठेला लगाकर अपने परिवार को पालन पोषण करता है। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और बच्ची को लालच देकर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गए। उसका शव दूसरे दिन करनपुर स्थित बंद पड़े़ भट्टे पर लहुलूहान अवस्था में पड़ा मिला था। वहीं पास में चाकू और उसकी पाजामी भी उतरी हुई पड़ी थी, जिससे आशंका जताई जा रही थी कि लक्ष्मी की दुराचार के बाद हत्या की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस आशंका से पर्दा हटा दिया कि उसके साथ कोई दुराचार हुआ है। शातिर हत्यारों ने दूसरों पर हत्या की सुई देने के लिए कुछ साक्ष्य भी छोड़े थे।