4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज पहुंची मां अन्नपूर्णा, पूजा अर्चना को पलक बिछाए खड़े रहे शहरवासी

— शुक्रवार सुबह कासगंज के गांव डुकरिया नगला पर पहुंची मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

arun rawat

•

Updated: 12 Nov 2021, 11:54 AM IST

shobhayatra

कासगंज पहुंची मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कासगंज। मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई शुक्रवार सुबह कासगंज पहुंची। यहां पलक बिछाए बैठे श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की। साथ ही मां के जयकारे लगाए। सर्दी के गुलाबी मौसम में मां की एक झलक पाने को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
यह भी पढ़ें—

जीका वायरस: कानपुर से आगरा आने वालों की हो रही निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

सुबह पहुंची शोभायात्रा
शुक्रवार भोर में मां अन्‍नपूर्णा की प्रतिमा कासगंज की सीमा में दाखिल हुई। प्रतिमा को यहां गुरुवार शाम को आना था लेकिन मार्ग में समय लगने के कारण लगभग 12 घंटे विलंब के साथ यह प्रतिमा सुबह करीब 5 बजे पहुंची। शोभायात्रा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु रातभर जागते रहे, सुबह जब प्रतिमा पहुंची तो सर्द सुबह के सन्‍नाटे को उद्घोषों की गूंज ने दूर कर दिया। बता दें कि कनाडा से 108 साल बाद अपने देश वापस लौटींं मां अन्‍नपूर्णा के साथ एक मान्‍यता यह भी है कि अब कोई भूखा नहीं सोएगा। मां अन्‍नपूर्णा का दिया यह वरदान एक बार फिर फलीभूत होगा। कासगंज की सीमा पर गांव डुकरिया नगला पर शोभायात्रा का स्‍वागत किया गया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। सोरों में कार्यक्रम होने के बाद यहां से भव्‍य शोभायात्रा के रूप में प्रदेश सरकार प्रतिमा को काशी लेकर जाएगी, वहां प्रतिमा की स्‍थापना कराई जाएगी।