सोरों शूकर क्षेत्र के तीर्थपुरोहित हाथों में श्लोग्न से लिखी तख्तियां लेकर योगी सरकार से खासे नाराज हैं, क्योंकि बीजेपी सरकार ने सत्ता हासिल करने से पूर्व सोरों शूकर को तीर्थस्थल घोषित किए जाने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद भी आज तक सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी करों, सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करो, अभी नहीं तो कभी नहीं, जैसे नारे लगाकर बीजेपी सरकार का विरोध जताया।