कासगंज। मार्गशीर्ष माह का एकादशी पर्व गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कासगंज के सोरों में हरपदीय गंगा समेत अन्य गंगा घाट हर हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो गए। हजारों श्रद्धालुओ ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया तो वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद बतौर नारंगी की जमकर खरीददारी की। वहीं इस मौके पर श्रद्धालुओं के वाहनों के अतिरिक्त सैलाब के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जगह जगह जाम के हालत बने रहे।