12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने से चंद कदमों की दूरी पर डकैती, परिजनों को बनाया बंधक

एक दर्जन शस्त्रधारी डकैतों ने वारदात के दौरान परिजनों को मारपीट कर बंधक बना लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 18 Dec 2017, 9:58 AM IST

Robbery

Robbery

कासगंज। सिढ़पुरा थाने से चंद मीटर की दूरी पर डकैती का मामला सामने आया है। एक दर्जन शस्त्रधारी डकैतों ने वारदात के दौरान परिजनों को मारपीट कर बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी के अलावा लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। मारपीट से घायल महिला समेत पांच लोगों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


यहां का मामला
घटना सिढ़पुरा थाना कस्बे के मात्र 500 मीटर दूरी स्थित तकरीबन डेढ़ बजे की है। जहां सिपाही लाल के घर में एक दर्जन नकाबपोश सशस्त्र बदमाश घर में घुस गए और परिजनों को सोते वक्त मारपीट कर बंधक बना लिया और बाद में घर में रखीे 35 हजार की नकदी समेत अलमारियों में रखी लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल परिजन गोपाल, प्रेमकुमार, ओमबीर, शेर सिंह सिंह के अलावा घायल महिला गीता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

नई कहानी भी आई सामने
सिढ़पुरा थाने से चंद कदम की दूरी पर घटित हुई डकैती की वारदात के मामले में पुलिस कप्तान सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक दर्जन सशस्त्र बदमाश घर में घूसे थे, परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट की गई है। इस मामले में एक नाटकीय मोड़ सामने आया है। परिजनों का कहना है कि वह बदमाश नहीं थे। इस घर की एक बहू मर गई थी, परिवार के लोग जेल में निरूद्ध हैं। उसके मायके पक्ष के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, अगर वह लोग घर में होते तो जान से मार देते। एसपी ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -

गुजरात और हिमाचल के ताजा रुझान से पूर्व अखिलेश यादव ने खोली भाजपा की पोल

एटीएम के अंदर हुआ कुछ ऐसा, कि युवक को भीड़ ने जमकर धुना, देखें वीडियो