
दीपावली से पहले पुलिस ने कसा सट्टा किंग पर शिकंजा, कथित पत्रकार का नाम भी आया सामने
कासगंज। कासगंज पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सट्टा माफिया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सट्टेबाज ने एक कथित पत्रकार के द्वारा सट्टेबाजों से महीनादारी वसूलने की भी बात बताई है।
जनपद कासगंज में जुआ, सट्टा, शराब के खिलाफ एसपी अशोक कुमार शुक्ल के द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, जिसका असर भी अब देखने को मिल रहा है। एसपी ने चार्ज संभालते ही सट्टेबाजों सट्टा छोड़ने की नसीहत के साथ सख्त चेतावनी भी दी थी। जिसके तहत पुलिस सट्टे के खिलाफ काफी सक्रिय हो गई। आज इसी क्रम में कासगंज सदर की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला समस में छापामार कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए अभियुक्त ब्रह्मपाल पुत्र पीताम्बर निवासी मजीदपुर को धर दबोचा।
कथित पत्रकार पर भी होगी कार्रवाई
पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि एक कथित पत्रकार ने सट्टे की पर्ची लिखते उसका वीडियो बना लिया और खबर टीवी पर चलाने का भय दिखाकर उससे रुपए की मांग की गई लेकिन रुपए नहीं दिए जाने पर वीडियो वायरल कर दिया। वहीं गिरफ्तार सट्टेबाज अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में सट्टे की पर्ची खाईबाड़ी की डायरी व 730 रुपए नकद बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि सट्टा माफिया के साथ कथित पत्रकार के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी ताकि सट्टे का कारोबार पूरी तरह से बंद हो सके।
Updated on:
23 Oct 2018 06:37 pm
Published on:
23 Oct 2018 06:37 pm
