6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 बीघा जमीन के लिए दामाद ने ली बुजुर्ग सास की जान

शव को छिपाने जा रहा था आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

2 min read
Google source verification
महिला की हत्या

कासगंज। जिले में एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के दामाद पर लगा है। ग्रामीणों की माने तो दामाद ने महिला की जमीन पाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। जब वो महिला के शव को छिपाने जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मां की हत्या के बाद विवाहित बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।


पत्नी की मौत के बाद उसकी बहन से की शादी
घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुर गांव का है। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला भूदेवी को उसके दामाद ने ही मौत के घाट उतार दिया। महिला के पति हरनाम सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। भूदेवी के सिर्फ दो बेटियां हैं। पहली तारावती और छोटी नारायण देवी। भूदेवी ने बड़ी बेटी की शादी हिम्मतपुर गांव निवासी हरी सिंह पुत्र निहाल सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद हरी सिंह ने तारावती से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद हरी सिंह ने छोटी बेटी के साथ विवाह कर लिया। इसी बीच हरी सिंह ने अपनी जमीन बेच दी और सास भूदेवी के पास रहने लगा।


खेत पर सोते वक्त वृद्ध महिला का गला घोंटा
बताया गया है कि दामाद पर कर्ज था। उसकी सास के नाम 12 बीघा जमीन है। जिसे बेचकर वो कर्ज अदा करना चाह रहा था। सास इस बात का विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर हरीसिंह ने झोपड़ी में सो रही वृद्धा भूदेवी की गलाघोंट कर हत्या कर दी। उसके शव को खेत के पास भूसे की बुज्जी में छिपाने जा रहा था, तब तक ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने दामाद को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सहावर सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका भूदेवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।