31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात के लिए दुल्हन ने किया मना,साली ने शादी का वादा तोड़ा, थाने पहुंचा दूल्हा

यूपी के कासगंज में धोखे से एक शादी कराई गई। इसमें शादी के अजब गजब मामले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले का खुलासा हुआ पीड़ित पति के पुलिस से शिकायत दर्ज कराने के बाद हुआ है। इन दो रिश्तों में धोखाधड़ी की ये कहानी एकदम फिल्मी अंदाज में निभाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 7 Nov 2022, 8:59 AM IST

sasur.jpg

यूपी के कासगंज में धोखे से एक शादी कराई गई। इस मामले का तब खुलासा हुआ जब पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

2018 में हुई थी शादी
पुलिस में शिकायत देने वाले पीड़ित युवक का कहना है कि 2018 में उसकी शादी कासगंज की निवासी एक लड़की से तय हुई थी। ससुराल वालों के खिलाफ केस करने वाले युवक ने बताया कि सुहागरात पर पत्नी के अजीबोगरीब व्यवहार ने युवक को परेशान कर दि्या।

असल में दूल्हे ने जिस लड़की से शादी की थी वो दुल्हन शारीरिक रूप से सामान्य नहीं है। युवक ने बताया कि मेरी शादी धोखे से कराई गई है। इस मामले में फौरन ससुराल वालों पर पुलिस में कार्रवाई करने के लिए भी कहा।

फिर साली से शादी का दिया ऑफर
पीड़ित युवक ने बताया कि ससुराल वालों ने घर की बात घर में रहने की मिन्नत की। उसे यह ऑफर दिया कि अगर वो अपना मुंह बंद रखे तो वह अपनी छोटी बेटी की शादी करा देंगे। बाद में वो लोग अपने वादे से मुकर गए। अब युवक का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी साली की गुपचुप शादी कहीं और कर दी है या उसे कहीं दूर छिपा दिया है।

साली के ससुराल में न होने पर युवक ने जब ससुरालवालों से पूछा तो उन्होंने उसे धमकाते हुए दहेज के केस में जेल भेजने की धमकी दी। आखिर में धमकियों से तंग आने के बाद युवक ने यूपी पुलिस मे FIR लिखवाई। तभी इस केस का खुलासा हुआ है।

दिल्ली में हुए मेडिकल जांच में दुल्हन असामान्य पाई गई
युवक ने बताया कि उसने पत्नी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए दिल्ली के अस्पताल में जांच कराई। जांच रिपोर्ट में भी सामान्य नहीं होने की स्थिति सामने आई है। युवक ने मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

इस तथ्य को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। पत्नी के सामान्य नहीं होने के इस विवाद को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। फिर भी युवक अब कानूनी कार्रवाई ही चाहता है।

ससुराल वालों का पक्ष दामाद कर रहा गुमराह
वहीं लड़की के पिता ने कहा, "दामाद झूठ बोल रहा है। हमने शादी से पहले अपनी बेटी के बारे में उसे पूरी जानकारी दी थी। कोई बात नहीं छिपाई। वो अब लोगों और पुलिस दोनों को गुमराह कर रहा है।" इस पर पुलिस का कहना है कि इस केस में जांच कराकर आगे की कार्रवाई होगी।