ये था मामला
छात्रा को अगवा करने का मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड पर उस वक्त सामने आया, जब लहरा रोड निवासी 14 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इसी बीच नहीम नाम का युवक और उसका साथी सोहिल नकाब बांधकर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और छात्रा को अगवा कर लिया। जब छात्रा ने शोर मचाया तो लहरा गंगाघाट से स्नान कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया और छात्रा को उनके चुंगल से मुक्त कराया और अपहरणकर्ताओं की जमकर पिटाई लगाई। बाद में बाइक समेत सोरों पुलिस के सुपुर्द कर दिया।