2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मक्के के खेत में चल रही थी इश्क की कहानी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि…

मामला तो प्रेम का ही था, लेकिन जब एक समुदाय की लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ ग्रामीणों ने देखी, तो हंगामा खड़ा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 17 Jun 2018, 10:47 AM IST

love affair case

love affair case

कासगंज। मक्के के खेत में इश्क की कहानी चल रही थी। मामला तो प्रेम का ही था, लेकिन जब एक समुदाय की लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ ग्रामीणों ने देखी, तो हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था प्यार का भूत उतारते ग्रामीणों को देर नहीं लगी। मक्के के खेत में युवती समेत युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और युवक की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां पुलिस युवती के परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने का इंतजार कर रही है। वहीं युवती ग्रामीणों और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।


यहां का है मामला
ये मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव महदवा का है। बताया जा रहा है कि जहां एक ओर मुस्लिम समाज के लोग ईद का पर्व मना रहे थे, तो वहीं कासगंज शहर के मोहल्ला नबाब निवासी शाहिद पुत्र छोटे अपनी बाइक लेकर महदवा गांव पहुंच गया। वह एक युवती बुलाकर मक्के के खेत में ले गया, शाहिद को ग्रामीणों ने मक्के के खेत में जाते वक्त देख लिया और लोग एकत्र हो गए। इसी बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों को रंगरलियां मनाते पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई लगाई। बाद में मौके पर पहंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया, लेकिन युवती किसी तरह भगाने में सफल रही।

ये भी पढ़ें - यादव और जाट के बीच दुकान की बोली बनी वर्चस्व की लड़ाई 9 लाख से हुई शुरू 3.15 करोड़ तक पहुंची, जानिए फिर किसे मिली ये दुकान

तहरीर का इंतजार कर रही पुलिस
अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस युवती के परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में युवती के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मां की लाश से लिपटकर रो रहा था बेटा, तभी पुलिस के इस खुलासा से उड़े सभी के होश