भाषण के अंश...
- बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह ने कहा अभी तो बैंक से लेन-देन पर ही पैसे लग रहे हैं। आगे-आगे देखिएगा बैंक के सामने से गुजरने पर भी सरकार शुल्क लेगी।
- कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेष जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता संजय पाठक से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पार्टी संगठन स्तर पर मजबूत है। पार्टी जिसको भी टिकट देगी, जांजाब सेना उसको जिताने के लिए तैयार है।
- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि लेटेस्ट क्राइम ब्यूरो के रिकार्ड में महिला उत्पीडऩ सर्वाधिक मध्यप्रदेश में है। कुपोषण की चपेट में यहां के बच्चों की ज्यादा जान जा रही है। अच्छे दिन उनके आए हैं। जिनका अमेरिका जाने में प्रतिबंध था, अब डोनल्ड ट्रंप को गले लगा रहे हैं।
- लोकसभा अध्यक्ष मनु दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो चुकी है और वह न्याय चाहती है।
- एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ युवाओं की फौज है, और जिसके साथ युवा हो उसे लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होती।
- विजयराघवगढ़ में न्याय यात्रा के दौरान नीरज सिंह, हरि प्रसाद तिवारी, बाला बर्मन, भुवनेश्वर दीक्षित गुड्डु, सोमनाथ मिश्रा, केके पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कन्हवारा में न्याय यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश खटीक, गुड्डु सोनी, रमाकांत, अजय लोधी, सुरेश पहलवान, भवानी व छोटू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।