31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
दोस्त के साथ घूमने निकला था किशोर, पीछे से आ रही बस बन गई काल…देखिए वीडियो
Play video

दोस्त के साथ घूमने निकला था किशोर, पीछे से आ रही बस बन गई काल…देखिए वीडियो

साइकिल सवार किशोर को बस ने कुचला, लोगों ने रोका रास्ता, ढीमरखेड़ा थाना के दशरमन मार्ग की घटना, वाहन छोड़कर भागा चालक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 25 Jul 2019, 11:07 AM IST

कटनी. ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के दशरमन मार्ग में एक साइकिल सवार 13 वर्षीय किशोर को बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और चालक बस छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रास्ता रोक दिया। थाना प्रभारी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार देवरी बिछिया निवासी धीरज पिता भरत चौधरी 13 वर्ष अपने के एक दोस्त के साथ साइकिल से ढीमरखेड़ा की ओर से आ रहा था। दशरमन मार्ग पर शाम को जबलपुर की ओर से आ रही भगवती ट्रैवल्स की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे धीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी सुरक्षित रहा।

सावन माह में बोल बम के गूंज रहे जयकारे…देखिए वीडियो

चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला और इसी बीच जानकारी लगने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग चालक को पकडऩे की मांग को लेकर रास्ते में खड़े हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रेखा प्रजापति मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने रास्ता छोड़ा और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम को भेजा। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और वाहन को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।