
मुहिम : रेत खनन और बिक्री मनमानी पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रेत का अवैध खनन और बिक्री में चल रही मनमानी को लेकर पत्रिका की मुहिम के साथ साथ कांग्रेस नेत्री ने भी मोर्चा खोल दिया है। विजय राघवगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं पद्मा शुक्ला ने कहा कि, 'रेत के मामले में खुलेआम मनमानी चल रही है। जिले के रहवासियों को मंहगी रेत मिल रही है और उसी रेत को पड़ोसी जिले में कम कीमत में बेची जा रही है।'
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
'7 दिनों के भीतर होना चाहिए समस्या का हल'
मीडिया से चर्चा के दौरान पद्मा शुक्ला ने कहा कि, प्रशासन 7 दिनों के भीतर इस समस्या का निराकरण कर सकती है। अगर अब उसने इस समस्या को हल नहीं किया, तो सीएम के सामने कटनी के रहवासियों की ये समस्या रखेंगे। उन्होंने बताया कि, रेत की समस्या सबके लिए है। कटनी में ही रेत निकल रही है और यहीं के रहवासियों को मंहगी रेत मिल रही है।
सीमा से बाहर हो रहा है रेत खनन- पद्मा शुक्ला
दूसरी ओर खनन के दौरान कई स्थानों पर सीमा से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। इससे नदी में पानी के बहाव पर असर पड़ा है। कई गांव में नदी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जाहिर इससे मवेशियों को पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा और वे प्यासे ही मर जाएंगे। साथ ही, सीमा से बाहर रेत खनन हो रहा है। वैध के साथ रेत के अवैध खनन का सिलसिला भी चल रहा है।
पत्रिका लगातार चला रहा है मुहिम
आपको बता दें कि, रेत मामले में मनमानी के मुद्दे को लेकर पत्रिका द्वारा लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित की जाती रही है। सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, अरविंद बडग़ैया, मनोज गुप्ता व अन्य ने कहा कि, रेत खनन के दौरान एनजीटी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
रेत के मुद्दे में विरोध के दौरान नदारद रहे जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी
जिला मुख्यालय में सोमवार को रेत के मुद्दे पर मीडिया से चर्चा के दौरान जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का मंच से नदारद रहना भी चर्चा का विषय बना रहा। कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि, रेत के मुद्दे पर कांग्रेस के चर्चित नेताओं का नदारद रहना भाजपा नेताओं की बी-टीम की तरह काम करने का इशारा कर रहा है।
Published on:
01 Feb 2021 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
