27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां व्यापक पैमाने पर जारी रेत का अवैध खनन, क्षेत्र में बिक रही महंगी और सस्ते दामों भेजी जा रही बाहर

टनी जिले में रेत के अवैध उत्खनन और अधिक दामों को लेकर कांग्रेस नेत्री और साल 2018 में कांग्रेस की ओर से विजयराघवगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी पद्मा शुक्ला ने प्रेस वार्ता आयोजित की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Feb 2021, 6:42 PM IST

news

यहां व्यापक पैमाने पर जारी रेत का अवैध खनन, क्षेत्र में बिक रही महंगी और सस्ते दामों भेजी जा रही बाहर

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रेत के अवैध उत्खनन और अधिक दामों को लेकर कांग्रेस नेत्री और साल 2018 में कांग्रेस की ओर से विजयराघवगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी पद्मा शुक्ला ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए कहा कि, कटनी जिले में व्यापक पैमाने पर रेत का अवैध खनन हो रहा है। जिले वासियों को अधिक दाम पर रेत बेची जा रही है वहीं दूसरे जिले में कम दाम पर भेजी जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- तेज रफ्तार का कहर : आधी रात को आपस में रेस कर रहे थे दो दोस्त, बेकाबू कार के साथ बड़ा हादसा

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

रेत के अवैध खनन से लगातार हो रहे हैं ये नुकसान- पद्मा शुक्ला

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेत्री ने कहा कि, मनमाना खनन करने से न सिर्फ नदियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि लोगों का जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। जल स्रोत समाप्त हो रहे हैं। वहीं, क्षेत्रीय लोग लगातार हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। उदाहरण स्वरूप आए दिन ऐसी खबरें देखने को मिल रही हैं कि, अब तक जिले के कई लोग नदी में डूबने से जान गवा चुके हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

पढ़ें ये खास खबर- जहरीली शराब के खिलाफ अभियान : पुलिस ने जब्त किया अवैध शराब का भंडार, आरोपी फरार


प्रेस वार्ता में शामिल हुए ये कांग्रेस जन

वार्ता के दौरान पद्मा शुक्ला ने कहा कि, शीघ्र ही रेत के अवैध खनन पर रोक नहीं लगी और एनजीटी के नियमों का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश जैन, प्रिय दर्शन गौर, विजय पटेल, अरविंद बड़गईया, बीएम तिवारी, राजा जगवानी, रमेश सोनी, मनोज गुप्ता, गिरीश गर्ग समेत अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहे।