3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़वारा से कांग्रेस विधायक के साले पर रेत माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, हाइवा से कुचलने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

जिले की बड़वारा विधानसभा से कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह के साले सत्येंद्र सिंह उर्फ सचिन पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की है। पीडि़त ने थाना पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। विवाद की वजह रेत खनन बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 16 Jun 2019, 11:01 AM IST

Controversy over sand mining in Badwara police station area

Controversy over sand mining in Badwara police station area

कटनी. जिले की बड़वारा विधानसभा से कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह के साले सत्येंद्र सिंह उर्फ सचिन पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की है। पीडि़त ने थाना पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। विवाद की वजह रेत खनन बताया जा रहा है। घटना 12 जून की बताई जा रही है। इधर प्रकरण दर्ज कर बड़वारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र सिंह पिता केशव सिंह गौड़ (36) निवासी ग्राम इमलिया निवासी है। 12 जून को वह गांव से बड़वारा आ रहा था। गुड़ा मोड़ पर पहुंचा, तभी बिलायतकला की तरफ से आ रहे हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6313 चालक ने अचानक वाहन उसकी तरफ मोड़ दिया। तभी उसकी नजर पड़ गई और वह सड़क के नीचे कूद गया और हादसे का शिकार होते बचा। हाइवा को रोककर चालक से पूछा तो तो तत्काल हाईवा चालक ने पप्पू गुप्ता को फोन पर जानकारी दी। पप्पू गुप्ता अपने साथी सोनू प्यासी, मोंटू प्यासी सहित कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट करने लगा। पप्पू गुप्ता के गुर्गों ने मिलकर जमकर मारपीट की। इस दौरान पप्पू ने कहा कि इसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो बाद में इसको कहीं दफना देंगे। किसी तरह से जान बचाकर भागे सत्येंद्र सिंह ने बड़वारा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 34 अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इस जिले में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: हजारों घन मीटर रेत का हुआ अवैध खनन में माफियाओं पर 61 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना

इनका कहना है
बड़वारा विधायक बसंत सिंह के साले सत्येंद्र सिंह के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की गई है। वाहन चढ़ाने की कोशिश किया जाना बताया गया है। पीडि़त की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।
अंकित मिश्रा, थाना प्रभारी बड़वारा।