
बैठक लेते कलेक्टर
कटनी. शासकीय भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत उत्खनन, अवैध शराब विक्रय एवं अवैध रुप से मादक पदार्थों की बिक्री और अन्य गतिविधियों का संचालन समूह बनाकर करने वाले व्यक्तियों पर नकेल कसने के लिए कटनी में जिला प्रशासन ने 18 दिसंबर को दमन दल गठित कर कंट्रोल रुम भी स्थापित किया। खासबात यह है कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रारंभ हुए कंट्रोल रूम मेंं चौबीसों घंटे सूचना प्राप्त करने के लिए दूरभाष क्रमांक 07622-222244 की सूचना तो प्रसारित कर दी गई, लेकिन इन नंबर पर फोन नहीं लगा।
लोगोंं ने बताया कि फोन लगाने पर अनरिचबल का संदेश आ रहा है। कंट्रोल रुम के नंबर पर फोन नहीं लगने के बाद सीएम के आदेश के परिपालन में प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। संगठित व्यक्तियों के अपराध एवं गतिविधियों की जानकारी के संकलन के लिये जिलास्तर पर कन्ट्रोल रुम के अलावा प्रभारी अधीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर 9826160152 और संभागीय स्तर पर भी आयुक्त संभाग के कार्यालय में भी स्थापित कन्ट्रोल रुम का दूरभाष 0761-2970171 है।
खास-खास
- जिलास्तर पर गठित दल में अपर कलेक्टर, एएसपी, खनिज अधिकारी, सहायक आबकारी आयुक्त, सहायक आयुक्त सहकारिता और एआरटीओ को शामिल किया गया है।
- कटनी अनुविभाग के लिए एसडीएम कटनी, सीएसपी, आयुक्त नगर निगम, तहसीलदार, खनिज निरीक्षक, फील्ड ऑफीसर सहकारिता, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व उप निरीक्षक आबकारी शामिल हैं।
- विजयराघवगढ़ अनुविभाग में एसडीएम वि.गढ, एसडीओपी, तहसीलदार, सीएमओ, खनिज निरीक्षक, एएफओ सहकारिता, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व उप निरीक्षक आबकारी शामिल हैं। बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा अनुविभाग में गठित दमन दल में भी इसी क्रम में अधिकारियों को शामिल किया गया है।
Published on:
24 Dec 2019 09:33 am
