30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
VIDEO: पिता को क्या पता था करंट से बेटे को बचाने में दोनों की चली जाएगी जान…
Play video

VIDEO: पिता को क्या पता था करंट से बेटे को बचाने में दोनों की चली जाएगी जान…

करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र की मौत, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पौनिया गांव की घटना, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 1 Aug 2019, 11:53 AM IST

कटनी. स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पौनिया गांव में खेत में रोपा लगाने के दौरान पिता व पुत्र करंट की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। करंट बगल के खेत में लगे कटीले तारों में दौड़ रहा था।
जानकारी के अनुसार पौनिया निवासी बख्तू चक्रवर्ती पिता रिखीराम चक्रवर्ती 52 वर्ष अपने बेटे शिवबिहारी चक्रवर्ती 16 वर्ष के साथ बुधवार की सुबह खेत में धान का रोपा लगवाने गए थे। खेत में पानी कम होने के कारण दोनों मोटर से पानी लगा रहे थे और बगल के खेत की नर्सरी से धान का रोपा लेकर आ रहे थे। उसी दौरान बगल के खेत में लगे कटीले तारों की चपेट में बेटा शिवबिहारी आ गया और उसे बचाने में पिता बख्तू को भी करंट लग गया।

पुलिस का साइबर क्राइम पर फोकस, पुलिसकर्मियों को इस तरह करेंगे अपडेट…पढि़ए खबर

खेत में रोपा लगा रहे परिवार के दूसरे सदस्य पहले कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब दोनों को चिपका देखा तो शोर मचाया। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों को चिपका देखकर डंडे की मदद से अलग किया और निवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पिता-पुत्र की मौत के बाद पौनिया गांव में मातम छाया हुआ है। थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुधाकर बारस्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।