
तेज रफ्तार डंपर दो बाइक सवारों को रोंदते हुए घर में जा घुंसा, 1 की स्पॉट पर मौत, 2 गंभीर
कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले कैमोर थाना इलाके के अमेहटा प्लांट के पास एक बेलगाम डंपर ने काम पर जा रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की कुचल जाने के कारण मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आपको बता दें कि, बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर बेलगाम दौड़ता हुआ डंपर एक घर से जा टकराया, जिससे घर की दीवार ढह गई है।
गनीमत रही कि, हादसे के कारण दीवार और डंपर की जद में घर का गोई सदस्य नहीं आया, वरना मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को विजयराघवगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कटनी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक युवक ने स्पॉट पर दम तोड़ा, दो की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, तेज बहादुर सिंह पिता केदार सिंह 31 वर्ष निवासी नवगांव रामनगर सतना मोटरसाइकिल से अमेहटा प्लांट की ओर जा रहे थे, तभी प्लांट की ओर से आ रहे एक डंपर क्रमांक एमपी 20 एचबी 5653 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की कुचल जाने के कारण मौत हो गई है। हादसे में तेज बहादुर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
घर से जा टकराया डंपर, दीवार ढही
युवकों को कुचलने के बाद डंपर चालक बेलगाम दौड़ते हुए एक घर की दीवार से जा टकराया, जिसके कारण घर की दीवार ढह गई। यह तो गनीमत रही कि, हादसे के दौरान घर के सदस्य उस हिस्से में मौजूद नहीं थे, जो क्षतिग्रस्त हुआ है, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने जब्त किया डंपर, ड्राइवर फरार
सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश शुरु कर दी गई है। हालांकि, वाहन को जब्त करते हुए थाने में खड़ा करा लिया गया है।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
28 Nov 2022 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
