29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने जंगल में ले जाकर जला दी पत्नी की गाड़ी, वजह कर देगी हैरान

- पति से अलग मायके में रह रही थी पत्नी- पति ने जंगल में ले जाकर जला दी पत्नी की मोपेड- घर के आंगन से चुरा ले गए थे पत्नी की गाड़ी- पुलिस ने पति और आरोपी के जीजा को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Mar 2023, 3:42 PM IST

News

पति ने जंगल में ले जाकर जला दी पत्नी की गाड़ी, वजह कर देगी हैरान

मध्य प्रदेश के कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देश पर कुठला पुलिस ने पिछले दिनों मोपेड चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। खुलासे के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला के पति और पति के जीजा को पुलिस ने वाहन जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

28 वर्षीय मिथलेश कुमारी पटेल पिता रामकृपाल पटेल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुरा में रहती हैं। उन्होंने कुठला पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनकी एक्टिवा जिसका नंबर MP 21 ES 4539 चोरी हो गई है। शिकायत में कहा गया था कि, वाहन उनके घर के आंगन से चोरी हुआ है। इसपर थाना प्रभारी अरविंद जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरु की थी।

यह भी पढ़ें- करीला मेले पर अजीबोगरीब फरमान : राई नृत्य करन वाली युवतियों का कराया HIV Test, महिला आयोग ने लिया संज्ञान


पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति

अपने पुलिस स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक अवध भूषण दुबे, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह एवं प्रधान आरक्षक अजय यादव के साथ मिलकर बारीकी से जांच की और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मोपेड चोरी करने के मामले में मिथिलेश कुमारी पटेल के पति चंदूलाल पटेल पिता शिवचरण पटेल उम्र करीब 36 साल निवासी ग्राम केलवारा कला थाना कुठला जिला कटनी एवं आरोपी पति के जीजा गुरुचरण पटेल पिता जमुना प्रसाद पटेल उम्र 37 साल निवासी ग्राम मतवार पड़रिया थाना कुठला जिला कटनी को एक्टिवा मोटर चोरी करने और चोरी करने के बाद मदनपुरा के सुनसान जंगल में जला देने के सबूतों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- एमपी में भाजपा के दिग्गज नेता की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में 10 अन्य भी घायल


पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से मदनपुरा के जंगल में जाकर पूरी तरह जली हुई एक्टिवा मोपेड जिसका सिर्फ लोहे का जला हुआ ढांचा बचा है, जप्त कर लिया है। एक्टिवा मोपेड को पूरी तरह जला देने के बावजूद भी मोपेड के इंजन और चेसिस में उत्तीर्ण इंजन नंबर और चेसिस नंबर सुरक्षित रहने से पुलिस द्वारा बरामद चोरी के वाहन की शिनाख्त भी हो चुकी है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी पति चंदूलाल पटेल ने बताया कि, साल 2012 में मिथिलेश कुमारी पटेल से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। लेकिन, आगे चलकर पति पत्नी के बीच ना बनने से कटनी न्यायालय में तलाक का प्रकरण लगाया गया है और पत्नी से इसी बात की रंजिश रखते हुए दिनांक 9 एवं 10 मार्च 2023 की दरमियानी रात अपने जीजा शिवचरण पटेल के साथ ग्राम मदनपुरा में मिथिलेश कुमारी पटेल के पिता राम कृपाल पटेल के घर के आंगन में रखी एक्टिवा मोपेड को चोरी कर मदनपुरा के पास जंगल में ले जाकर जलाकर नष्ट कर देना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा धारा 457, 380 435 , 427, 201, 34 भारतीय दंड विधान में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।