हर बर्तनों का रहेगा स्टॉक
नगर निगम द्वारा गंजा, कढ़ाई, परांत, थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच, करछुली, बाल्टी, अचारदान, प्लेटें सहित अन्य जरूरी सामग्री मंगाई गई है। नगर निगम के एक कक्ष को बर्तन बैंक बनाया गया है, जहां पर संपूर्ण सामग्री रखवाई गई है। यहां से लोग निगम द्वारा तय की गई गाइड लाइन के अनुसार लेकर जाएंगे। नगर निगम के इंजीनियर राकेश शर्मा ने कहा कि शहर में स्वच्छता और पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने की इस मुहिम में हर आम और खास को आगे आना होगा।