
Katni railway station is breaking
कटनी. मुख्य रेलवे स्टेशन को चूहों ने खोखला कर दिया है। ट्रैक से लेकर प्लेटफार्म तक जगह-जगह सुरंग बनाकर चूहों ने मिट्टी निकल दी है। जिसके कारण स्टेशन का फर्श धसकने लगा है। प्लेटफार्म क्रमांक १ पर इन दिनों समस्या अधिक समस्या देखने मिल रही है। गत वर्ष लगाई गई टाइल्स एक ओर जहां टूट रही है वहीं जगह-जगह फर्श धसने से यात्रियों के साथ हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए अफसरों ने प्लेटफार्म पर सुधारकार्य शुरू करवाया है। धसकी हुई टाइल्सों को निकला जा रहा है और सीमेंट भरकर पुन: ठीक किया जा रहा है। इधर, ट्रैक पर हादसा होने का अंदेशा भी बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रेलवे प्रबंधन द्वारा पिछले ५ वर्षों से चूहे मारने के लिए पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया गया है, जिसके कारण इनकी तादात हजारों में पहुंच चुकी है।
पकड़े जा चुके हैं १०० चूहे
रेलवे अफसरों द्वारा पेस्ट कंट्रोल की बजाय करीब ६ माह पूर्व स्टेशन में चूहे पकडऩे अभियान चलाया गया था। इस दौरान स्टेशन से करीब १०० चूहे पकड़कर जगह में छोड़े गए थे।
कुतर डाली जरूरी फाइलें
चूहों की भरमार ने रेलवे अधिकारियों को ऑफि सों में भी परेशान कर रखा है। इनकी धमाचौकड़ी से स्टेशन प्रबंधक का कार्यालय भी अछूता नहीं है। चूहों ने कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें कुतरकर खराब कर दी है, इसके बाद धिकारियों ने कार्यालय में किए गए सुराख को बंद कराया।
कुत्तों ने संभाला मोर्चा
स्टेशन के पार्सल कार्यालय में कई स्थानों पर चूहों द्वारा किए गए सुराख आसानी से देखे जा सकते हैं। पार्सल कार्यालय परिसर में कुत्तों की मौजूदगी के कारण चूहों से कई हद तक राहत मिली है।
इनका कहना
यह बात सही है कि चूहों के कारण कई स्थानों पर फर्श धसक गया है। पूर्व में चूहे पकडऩे अभियान चलवाया गया था। पुन: स्टेशन से चूहे खत्म करने पेस्ट कंट्रोल सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
संजय दुबे, स्टेशन प्रबंधक, कटनी
Published on:
04 Jan 2018 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
