कटनी. देवरी हटाई स्थित एक शासकीय बैंक में अफसरों व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीडि़त की मानें तो अफसरों ने मृत व्यक्ति के नाम पर कागजों में लोन पास कर दिया और अब कर्ज चुकाने का नोटिस भेज रहे हैं। मृतक का पुत्र इस लापरवाही और बैंक द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किए जाने की शिकायत बैंक प्रबंधक, कलेक्टर, सीएम हेल्पलाइन तक में कर चुका है, लेकिन अबतक न तो मामले की जांच कराई गई और ना ही दोषियों पर कार्रवाई। पीडि़त अफसरों के चक्कर काट-काटकर परेशान है।