31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

या हुसैन से गूंजा शहर, ताजिया-सवारियों ने की गश्त, जुलूस को देखने उमड़ी भीड़

मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मंगलवार को मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में सवारियां शामिल रहीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया को इमामबाड़ों से उठाकर नगर के मुख्य मार्गों से ताजिया जुलूस निकाला। या हुसैन या अली के बुलन्द नारे लगाते चले। मोहर्रम पर्व पर मंगलवार की देरशाम दिलावर चौक में सवारियां, अखाड़े व ताजियों का का जुलूस निकला। यह जुलूस यासीन होटल रजा चौक, मौला चौक, नगर निगम के सामने से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। वहां से कुछ समय बाद कमानिया गेट के लिए रवाना ह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 11 Sep 2019, 11:51 AM IST

Moharram festival celebrated in Katni

Moharram festival celebrated in Katni

कटनी. मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मंगलवार को मोहर्रम (Moharram) पर्व पर ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में सवारियां शामिल रहीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया को इमामबाड़ों से उठाकर नगर के मुख्य मार्गों से ताजिया जुलूस निकाला। (Moharram festival) या हुसैन या अली के बुलन्द नारे लगाते चले। मोहर्रम पर्व पर मंगलवार की देरशाम दिलावर चौक में सवारियां, अखाड़े व ताजियों का का जुलूस निकला। यह जुलूस यासीन होटल रजा चौक, मौला चौक, नगर निगम के सामने से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। वहां से कुछ समय बाद कमानिया गेट के लिए रवाना हुआ। यहां पर लगभग दो घंटे विश्राम के बाद वापस हुआ। मेन रोड होते हुए मिशन चौक पहुंचा। आजाद चौक से लगभग 1 बजे गाटरघाट के लिए धाऊ चक्की कर्बला शरीफ के लिए रवाना हुआ। यहां पर जुलूस का समापन हुआ। नदी में जातिया ठंडे किए गए। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष मंजरूल कैय्यूम, अजीम खान, इस्हाक कुरैशी, मो नसीर, अनीस रजामिया, अब्दुल कादिर, अरशद खान, शेख मुश्ताक, अकरम सिद्दीकी, अकील सिद्दीकी, अफताब अहमद, नादिर खान, फारूख खान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। मोहर्रम जुलूस में सबसे आगे चूड़ी वाले भाईजान परिवार की सवारी थी। जुलूस में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन, फिरोज अहमद, मारूफ अहमद, अतीक अहमद, शाहीन सिद्दकी, राजा जगवानी, मौसूफ अहमद, अज्जु भाईजान, कमलेश यादव, वसीम खान, आरिफ खान सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

यहां से निकले ताजिया
मोहर्रम पर ईश्वरीपुरा वार्ड मो हनीफ टीसी का ताजिया, आजाद चौक छोटी मस्जिद के पास मो हासिम का बड़ा ताजिया, जामा मस्जिद, मौला भाई, झर्राटिकुरिया इमाम चौक जाबिर साहब, शेख बफाती, खिरहनी फाटक अब्दुल शकूर, लखेरा से मो अय्यूब, पाठक वार्ड से दिलावर खां, एसीसी फैक्ट्री, पुराना बस स्टैंड रेलवे क्वार्टर से बसीर अहमद, सुभाष चौक अब्दुल सत्तार, एनकेजे, बरगवां भैया खान का ताजिया निकला।

ये सवारी रहीं शामिल
मोहर्रम जुलूस में अहमद हुसैन बाबा की सवारी, पप्पू बाबा की सवारी, कमाल बाबा की सवारी, मासूम बाबा की सवारी, सुलेमान बाबा की सवारी, मोती बाबा की सवारी, चांद बाबा की सवारी, जावेद बाबा, हरी बाबा, शेख रज्जब, मुजावर जलीम, एसीसी की सवारी, अज्जू बाबा की सवारी, मुस्तकीम, भैयाखान, पप्पू बाबा आदि की सवारी निकली।

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में इस नगर निगम में सामने आई बड़ी बेपरवाही, 5462 में से तीन साल में नगर निगम बना पाया महज 316 आवास

अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
एएसपी संदीप मिश्रा ने कोतवाली परिसर से बल को विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। एएसपी ने जवानों को मुस्तैदी से व्यवस्था संभालने व शांति के साथ पर्व का समापन कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएसपी एमपी प्रजापति, कोतवाली टीआइ विजय विश्वकर्मा, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, एनकेजे थाना प्रभारी अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगर निगम के अधिकारी सुरक्षा व व्यवस्था में तैनात रहे।