कटनी. शनिवार को जिला न्यायालय सहित अन्य न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायपालिका एवं विभिन्न विभागों के समन्वय से आपसी समझौतों के आधार पर हजारों प्रकरणों का निराकरण किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में यह आयोजन जिला एवं तहसील न्यायालयों (विजयराघवगढ़, बरही, ढीमरखेड़ा) सहित अन्य विभागों में संपन्न हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के पूूजन एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान जिले के समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला, अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर निगम में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां पर लोगों ने टैक्स में छूट प्राप्त करते हुए राशि जमा की।