17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़ाके की ठंड नहीं, कोहरे से बढ़ा न्यूनतम् तापमान 

एक दर्जन से ज्यादा टे्रनें हुई लेट 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sudhir@123 shrivas

•

Updated: 2 Jan 2017, 8:08 AM IST

kohara

kohara

कटनी। मौसम का मिजाज अब दिसंबर व जनवरी माह के अनुरूप महसूस नहीं किया जा रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान शहर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। न्यूनतम् तापमान के साथ-साथ अधिकतम् तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के जानकार बताते है कि आने वाले दिनों में ज्यादा ठंड के आसार नहीं बन रहे हैं। कोहरे के कारण न्यूनतम् तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

नागरिकों ने बताया कि बीते वर्षों के दौरान पडऩे वाली ठंड की तुलना इस साल कम ठंडी है। खासबात यह है कि नए साल के पहले दिन न्यूनतम् तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। 1 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले न्यनूनतम् तापमान 9 डिग्रीसेल्सियस रहा। दोनों ही दिनों में अधिकतम् तापमान क्रमश: 25 व 28 डिग्रीसेल्सियस रहा। बीते नौ दिनों के दौरान मौसम के मिजाज में 28 दिसंबर को ही न्यूनतम् तापमान 6 डिग्रीसेल्सिय रहा। बाकी दिनों में 7, 8 व 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही तापमान बना रहा।

कब कितना रहा अधिकतम् और न्यूनतम् तापमान
तारीखअधिकतम् न्यूनतम्
24/122808
25/122808
26/122607
27/122507
28/122506
29/122908
30/122608
31/122509
01/012812