3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय सेवा योजना की खास पहल: साइंस मॉडल से ग्रामीणों को पानी के लिए किया अवेयर

जल संरक्षण और जल स्रातों के संरक्षण में सभी की भागीदारी आवश्यक है। यदि हम आज जल के लिए नहीं चेते तो यह समझिए कि आने वाला कल बहुत ही भयावह होगा। इसी भावना को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई जिला कटनी के द्वारा निखिल अग्रवाल के नेतृत्व में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। 'जल बचाओ कल बचाओ' अभियान के अंतर्गत ग्राम सुरखी में टीम वालेंटियर प्रमोद पटेल आराधना एवं हिना कछवाहा के द्वारा गांव की दीवारों में जल संरक्षण के लिए नारा लेखन का कार्य किया गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 14 Jun 2019, 11:48 AM IST

Organizing water awareness camp katni

Organizing water awareness camp katni

कटनी. जल संरक्षण और जल स्रातों के संरक्षण में सभी की भागीदारी आवश्यक है। यदि हम आज जल के लिए नहीं चेते तो यह समझिए कि आने वाला कल बहुत ही भयावह होगा। इसी भावना को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई जिला कटनी के द्वारा निखिल अग्रवाल के नेतृत्व में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। 'जल बचाओ कल बचाओ' अभियान के अंतर्गत ग्राम सुरखी में टीम वालेंटियर प्रमोद पटेल आराधना एवं हिना कछवाहा के द्वारा गांव की दीवारों में जल संरक्षण के लिए नारा लेखन का कार्य किया गया। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को वालेंटियर्स के द्वारा जल बचाने के लिए जागृत करते हुए प्रेरित किया गया। ग्राम छहरी टीम वालेंटियर्स शिवांश मिश्रा, काजल तिवारी एवं दीपेश पटेरिया, सतीश मोगरे, अशोक चौहान, सोनल वाधवा के द्वारा गांव में वर्षा जल संग्रहण के लिए विज्ञान मॉडल को ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस मॉडल की पूरी कार्यप्रणाली वालेंटियर्स के द्वारा ग्रामीणों को बताई गई जिससे गांव वालों ने कहा कि वे प्रयास करेंगे जहां तक संभव हो पाएगा वे अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का उपयोग करेंगे एवं अधिक से अधिक वर्षा के जल को बचाएंगे।

READ ALSO: घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलीं ये शक्तियां, समूह बनाकर कर रहीं ऐसा काम जिससे हजारों महिलाओं की हो रही सुरक्षा, आमदनी भी बेहतर

यहां भी हुआ आयोजन
ग्राम मझगवां फाटक वालेंटियर्स सीमा कुशवाहा वर्षा कोरी एवं नीलेश कुमार के द्वारा गांव में जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को एकत्रित करके नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों बुजुर्गों महिलाओं को यह बताने की कोशिश की गई कि पूर्व के समय में किस प्रकार जल मिलता था अभी के समय में क्या स्थिति है और आने वाले समय में क्या जल की स्थिति होगी यदि हमने जल स्त्रोतों पर ध्यान नहीं दिया और जल नहीं बचाया तो आने वाले समय में पीढ़ी को पूरी तरीके से जल खरीदना पड़ेगा और जल के लिए युद्ध हो सकता है। इसलिए हम सब को अभी से जल बचाना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को जल के लिए किसी भी प्रकार के जल संकट का सामना ना करना पड़े अंत में वोलेंटियर्स ने सभी ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि वे जल बचाने में हमारे देश का योगदान देंगे।

Water awareness camp" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/14/1103kt21_4707845-m.jpg">
patrika IMAGE CREDIT: patrika

कुएं में चलाया सफाई अभियान
ग्राम हिरवारा में टीम वालेंटिर्स कल्पना बर्मन अंकिता श्रीवास्तव हेमंत गुप्ता एवं कोर टीम से दीपेश पटेरिया, सतीश मोगरे, सोनल वाधवा, अशोक चौहान के द्वारा गांव में पंचायत भवन के हॉल में बच्चों एवं ग्रामीणों को एकत्र किया। वर्षा जल संग्रहण एवं पानी के बचाव के लिए विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया। वर्षा का जल बचाने हेतु रेन वाटर हार्वेसिंग का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही नल के माध्यम से टंकी में पहुंचने वाले पानी जो कि अतिरिक्त भर जाने पर बह जाता है उसे बचाने के लिए एक अलार्म मॉडल की जानकारी दी। जिससे जैसे ही टंकी में पानी भरता है वह अलार्म में बजने लगता है और पानी को साफ किया जा सकता है। टीम द्वारा अलार्म भी बांटे गए। जुहली में देवेंद्र कुमार एवं शिवम तिवारी के द्वारा गांव में उपयोगी एवं भरे हुए कुएं की साफ सफाई का कार्य किया गया। टोकरी में रस्सी बांधकर एवं पत्थर रख के कुएं के पानी में एवं कुएं में पड़ रही गंदगी को बाहर निकाला और कुएं के आसपास जितना भी गंदगी थी उसको साफ किया जिससे वर्षा का जल एवं इसका उपयोग पीने के लिए भी कर सके।