पकड़े जाने पर अटपटी दलीलें देता रहा बदमाश
जब लोगों ने उसे दबोच लिया तो अजब-गजब दलीलें देने लगा। पकड़े गए बदमाश मो. इरफान हुसैन सिवान बिहार ने कहा कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है। कहा कि सचिन के यहां काम करता था, वहां भूत रहता है तो छोड़ दिया हूं। कहने लगा कि मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इस गेम में भागने का सीन था। उस मोबाइल में नेताजी को गोली मारने का सीन था, कुछ युवक मेरे को गोली मार रहे थे, इसलिए मैं भागते-भागते घर में छिप गया। युवक के पास सिहोरा से कटनी का टिकट भी मिला है।