31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-हरियाली के लिए हर विभाग तय करे जिम्मेदारी…देखिए वीडियो

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जागृति पार्क में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी के साथ सैकड़ों लोगों ने रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 28 Jul 2019, 9:46 PM IST

Plants planted in Jagriti Park

जागृति पार्क में पौधे रोपते लोग

कटनी. जिस तरह से पार्क में लोगों की मेहनत से 97 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। ऐसे ही हर सरकारी विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करे। कार्यालय परिसरों में सिर्फ लगाने के लिए पौधों का रोपण न करें बल्कि उनको संरक्षण का भी पूरा प्रयास हो। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पर्यावरण विकास संधारण समिति व जागृति संंस्था की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके पालीवाल ने कही। कार्यक्रम में कलेक्टर शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, इरकॉन जीएम मोहन कुमार, केल्डरीज के सतेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने 63 एकड़ में फैले पार्क में कराए जा रहे पौधरोपण कार्य की सराहना की। साथ ही आमजनों के साथ पहाड़ी में पौधे रोपे और लोगों को उनके संरक्षण की शपथ दिलाई। जागृति संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय निगम व उनकी टीम की ओर से पौधरोपण कार्य में सहयोग देने वाली संस्थाओं को पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

यहां चोरों को पकडऩे की जगह पीडि़त को ये सुझाव दे रही पुलिस...देखिए वीडियो
सुबह से शुरू हुआ पौधरोपण
पार्क में पौधरोपण के लिए सुबह से ही शहरवासियों में उत्साह दिखा। लोग सुबह 8 बजे से पहुंचना प्रारंभ हो गए थे और परिजनों, मित्रों के साथ पहाड़ी में पौधों का रोपण किया। 8 बजे से पौधे लगाने का क्रम शुरू हुआ, जो 11.30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान शहर की समाजसेवी, समाजिक संस्थाओं, अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने पौधे लगाए। जागृति संस्था अध्यक्ष डॉ. निगम ने बताया कि फेस थ्री में लगभग दस हजार पौधों का रोपण हो चुका है। पौधरोपण कार्य में महिलाओं व बच्चों का अधिक उत्साह देखने को मिला। पहाड़ी में बच्चे पौधों को लगाने के साथ ही उनमें मिट्टी डालने और पानी देने में जुटे रहे।

IMAGE CREDIT: patrika

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन से पूर्व उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। लोगों ने संकल्प लिया कि पार्क में रोपे गए पौधों के साथ ही अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे। साथ ही जल संरक्षण को लेकर भी कार्य करेेंगे।
दोस्त के साथ घूमने निकला था किशोर, पीछे से आ रही बस बन गई काल...देखिए वीडियो
इनका रहा सहयोग
डॉ. उमा निगम, डॉ. श्रीराम पाठक, डॉ. वंदना गुप्ता, राजा जगवानी, दीपिका शर्मा, शशि यादव, नीरा सेठिया, ममता गर्ग, गीता पाठक, मीना शुक्ला, अतुल जैन, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अनिल नेमा, जाकिर हुसैन, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, भरतटेक चंदानी, डॉ. चित्रा प्रभात, गुप्तेश्वर साहू, प्रफुल्ल सोनी, पन्नालाल, अभिनव अवस्थी, रामसुजान द्विवेदी सहित भारत विकास परिषद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, मांझी समाज, जनअभियान परिषद, गायत्री परिवार, नेक कदम, मां जालपा परमार्थ सेवा समिति, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जायंट्स ग्रुप ऑफ मुड़वारा, जायंट्स सहेली गु्रप, जायंट्स वैदेही ग्रुप, सत्य सांई सेवा समिति, स्काउट एंड गाइड, होप ग्रुप, साक्षी नेहरू युवा मंडल, साक्षी फाउंडेशन, माधवनगर युवा विकास संघर्ष समिति, नेहरू युवा केन्द्र, जमेटो, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी समाजिक संगठन के सदस्य मौजूद थे।