30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान – हरा-भरा हो शहर, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य…

जागृति पार्क में समाजसेवियों, बच्चों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 4 Aug 2019, 9:23 PM IST

Plants planted in Jagriti Park

पार्क में पौधे रोपते समाजसेवी

कटनी. पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत जागृति पार्क में पर्यावरण विकास संधारण समिति व जागृति संस्था द्वारा रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर की समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य, बच्चे और आमजन शामिल हुए। पार्क की पहाड़ी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने के साथ ही लोगोंं ने उनके व पर्यावरण के संरक्षण की भी शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान हरे ब्रह्मा समिति के डॉ. ब्रह्मानंद जसूजा ने कहा कि शहर से कम होती हरियाली का ही नतीजा है कि बारिश का रुटीन बिगड़ गया है। जब हमारा शहर हरा भरा होगा, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा। जागृति संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय निगम ने पार्क की पहाड़ी को हराभरा करने में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

VIDEO- जहाँ लिखे थे जागरूकता के नारे,वहां नजर आया ये...

केंसर पीडि़त महिला ने पौधा रोप लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शहर की चंदा तिवारी बडग़ैंया केंसर की बीमारी से लड़ रही हैं। वे भी अपने दोनों बच्चों के साथ पार्क में पौधे रोपने पहुंची। उन्होंने कहा कि शहर की आबोहवा अच्छी हो और लोगों स्वस्थ्य रहें, इसको लेकर ही वे पौधे रोपने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अपने लगाए पौधों की वे देखभाल करेंगी। साथ ही अन्य जनों को भी पौधे रोपकर उनका संरक्षण करने को प्रेरित करेंगी।

छोटी-छोटी बातें बना रहीं लोगों को 'हिंसक', हो रहीं हत्याएं...
इन्होंने किया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान हरे ब्रह्मा समिति के निरंजन पंजवानी, राजेन्द्र शर्मा, राजकुमार केसवानी, अशोक रुपचंदानी, किशोर पंजवानी, भगत राम बजाज, सत्येंद्र चौबे, सुधीर मिश्रा, मनोज टहलराम वाधवानी, पूरन छाबड़ा, आशा जसूजा, कुमुद चौबे, रोशनी केसवानी, रेशमा पंजवानी, कंचन रुपचंदानी, मोहन पंजवानी, कार्तिक, मनोज बलेचा, गीता आहुजा, रोशनी केशरवानी, जागृति संस्था के लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अतुल जैन, अनिल नेमा, माधवनगर युवा विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष राजा जगवानी सहित अन्य जन मौजूद थे।