31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षेत्र में करते थे अपराध, पुलिस ने पकड़कर लॉक डाउन मेंं कराया ये काम…

बदमाशों को लगाया काम पर, गरीबों को बंटवाया राशन, भोजन, रंगनाथ नगर पुलिस ने की नई पहल, अपराध छोड़ नेक काम करने किया प्रेरित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 7 Apr 2020, 1:05 PM IST

Police distributed ration to the poor from miscreants

लोगों को सामग्री भेंट करते थाना प्रभारी।

कटनी. रंगनाथ नगर पुलिस ने नई पहल करते हुए क्षेत्र के बदमाशों को साथ में ले जाकर उनसे गरीबों की बस्तियों में राशन व भोजन बंटवाया। पुलिस ने ऐसे क्षेत्र के बदमाशों की सूची तैयार कर उन्हें थाना बुलाकर आपदा के समय में नेक काम करने को पे्ररित किया। लगभग आधा दर्जन ऐसे लोगों को पुलिस साथ में लेकर रामनिवास सिंह वार्ड की गरीब बस्तियों में पहुंची और जरूरतमंदों को भोजन व राशन का वितरण कराया। साथ ही पुलिस ने उनको अपराध छोड़कर नेकी के काम करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले रंगनाथ पुलिस रविवार की रात को क्षेत्र के फारेस्टर वार्ड, कावसजी वार्ड की बस्तियों मेंं जरूरतमंदों को राशन और भोजन के पैकेट बांटे।

#CoronaKeKarmvir: स्टॉफ के कांधे से कांधा मिलाकर सेवाएं दे रहीं उमा, मिल रही सराहना...
माधवनगर थाना प्रभारी ने दी समझाइश
माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने क्षेत्र के समाजसेवियों के साथ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की बस्तियों में घर-घर जाकर लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव करने जानकारी दी। थाना प्रभारी ने महिलाओंं को विशेष रूप से सावधानी बरतने को जागरुक किया। साथ ही समाजसेवियों की ओर से जरूरतमंद परिवारों को सब्जी भेंट की। इस दौरान सुनील हसीजा अजीत असरानी, राजेश खूबचंदानी, विक्की, चीनी चेलानी, राहुल रतनानी, शंकर पंजवानी, गौरव रतनानी, महेश पोपटानी, ओमप्रकाश नारंग, विजय जीवनानी, दीपक रूचंदानी सहित अन्य जन शामिल थे।