जिले के सरकारी हाइस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों के गिरते परीक्षा परीणाम में सुधार लाने कलेक्टर केवीएस चौधरी द्वारा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से विषयवार वर्क बुक तैयार कराई जा रहीं थी। ताकि स्कूल खुलते ही कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को वर्कबुक दिया जा सकें और उसी से बच्चों पढ़ाई कराई जा सकें। ताकि किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिले। जिससे जब ये बच्चे हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की कक्षाओं में पहुंचे तो परीक्षा परिणाम गड़बड़ न हो, लेकिन उनके प्रयासों को पंख नहीं सकें। विभागीय अफसरों की मानें तो बजट की कमीं के कारण छपाई का कार्य रोकना पड़ा।