मंगलवार को मंत्रालय में हुई कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के उच्चअधिकारियों के साथ बैठक में सीएम का रवय्या काफी सख्त नज़र आया। बैठक में सीएम ने इस बात को स्पष्ट रूप से साफ कर दिया कि, बालिकाओं से दुराचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। दुराचारियों को ऐसी सज़ा देना चाहिए कि, आगे कोई ऐसे कुकृत्य करने के बारे में सोचते हुए कांप जाए। सीएम ने सख्त अंदाज़ में कहा कि, वैसे तो ऐसे अपराधियों का कोई मानवाधिकार नहीं होता, इसलिए इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन हमें कानूनी मर्यादाओं का पालन करना भी ज़रूरी है, इसलिए मामला सिद्ध होने पर जल्द से जल्द अपराधी को कम से कम फांसी की सज़ा तो होना चाहिए।