
food department katni
कटनी. राशन दुकानों में सेल्सैमनों की कमी..., पीओएस मशीन की गड़बड़ी का झंझट, हिताग्रहियों द्वारा प्रतिदिन उचित मूल्य की दुकानों के लगाए जा रहे चक्कर से शीघ्र ही हजारों गरीबों को मुकित् मिलेगी। यह संभव हो सकेगा खाद्य विभाग द्वारा की जा रही नई पहल से। जिले की विक्रेता विहीन दुकानों में शीघ्र ही नया सिस्टम लागू होने जा रहा है। जिले की १४५ विक्रेता विहीन गांवों स्थापित राशन दुकानों की बागडोर स्व सहायता समूह को सौंपी जानी है। इसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाई शुरु की दी है। जिले के अधिकारियों को खाद्य आयुक्त ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम १९६० की धारा १० की उपधारा (१) के अंतर्गत आने वालीं समितियां इन दुकानों को संचालित करेगी। १५ फरवरी तक समूह ऑनलाइन आवेदन कर दुकान ले सकेंगे। खास बात यह रहेगी कि अभी हितग्राहियों को अभी हफ्ते में बमुश्किल एक या दो दिन ही राशन मिल पाता है। इस योजना के तहत हफ्ते में ६ दिन हितग्राही राशन ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में ४६९ राशन दुकान हैं, १५२ दुकानों में विक्रता ही नहीं हैं। जिससे राशन वितरण में भारी समस्या हो रही है।
इनको रहेगी पात्रता
- उपभोक्ता सोसायटी
- विपणन सोसायटी
- उत्पादक सोसायटी
- संसाधन सोसायटी
- बहु प्रयोजन सोसायटी
- महिला स्व सहायता समूह
- संयुक्त वन प्रबंधन समिति
इन गांवों को मिलेगा लाभ
कटनी- कटनी तहसील क्षेत्र के ग्राम बंडा, पड़ुआ, पिपरौंध, लखापतेरी, छहरी, शाहपुर, भनपुरा नं. १, कौडिय़ा, केवलारी, कटंगीकला, पिलौंजी, डिठवारा, बिस्तरा, कछगवां जोबा, घंघरीखुर्द, बड़ेरा, कैलवारा कला, खड़ौला, हरदुआ, पौंसरा, मझगवां फाटक, पड़रिया, जुहली, देवराखुर्द।
रीठी- क्षेत्र के बरेहटा, खम्हरिया, सैदा, गोदाना, लालपुरा, मूड़मूड़, सुगवां, हथकुरी, कुम्हरवारा, खम्हरिया, पिपरिया, करहैया, घुघरा, कुम्हरवारा, निटर्रा, तिघरा गांव में समूह दूकान लाएंगे।
बड़वारा- बड़वारा क्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा, झरेला, पनसोखर, सुड्डी, बरछेका, संकरीगढ़, कन्नौर, करौंदीकला, करौंदीखुर्द, खन्ना, बरमानी, हर्रवाह, जगुहा, बरनमहगवां, करेला, बम्हौरी, लुरमी, सिरौंजा, खिरहनी, परसवारा खुर्द, मेहनी, नदावन, पठरा, नन्हवाराकला, बनेहरा, रूपौंद, गुड़ाकला, बड़ेरा, रोहनिया, बंदरी में समूह के साथ दुकान सौंपी जाएंगी।
बहोरीबंद- बहोरीबंद क्षेत्र के खमतरा, चांदखेड़ा, बरतरा, पटीकला, इमलिया, पटीराजा, सिमरापटी, मवई, जुझारी, सलैया, जुजावल, अमगवां, बंधी स्टेशन, छपरा, कौडिय़ा, चरगवां, धूरी, गुदरी, बिचुआ में विक्रेता नहीं हैं।
ढीमरखेड़ा- यहां के बरही, पिंडरई, खंदवारा, पाली, कचनारी, परसेल, घुघरा, सनकुई, कछारगांव बड़ा, बरहेटा, गूड़ा, गौरा, महनेर, बम्हनी, भटगवां, हरदी, बरौदा, आमाझाल, बिचुआ, मढ़ाना, भूला, पडऱभटा, कनौजा में समूह दुकान चलाएंगे।
विजयराघवगढ़- विगढ़ की विक्रेता विहीन दुकान मुहास, पौनिया, पड़वई, सिजहनी, हरदुआकला, सिंघनपुरा, खजुरा, हर्रैया, गुडग़ुड़ौहा, धनवाही, खलवारा, रजरवारा नं. १, संगवारा, रजरवारा नं. २, हरदुआ हनुमान , जमुआनी कला, मंहगांव, झिरिया, कुदरी, कुटेश्वर, गैरतलाई, जाजारोड़ा, देवराखुर्द, इटमा, उरदानी, हथेड़ा, गोहावल, खिरवा नं. १, कुंदरेही, रोहनिया और बरेहटा दुकान समूह के हाथ में जाएगी।
इनका कहना है
जिले की १४५ दुकानों में सेल्समैन नहीं हैं। यहां पर सप्ताह में ६ दिन राशन मिल सके इस मंशा से समूहों के माध्यम से दुकान संचालित कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। समूहों को दुकान आवंटित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
केएस भदौरिया, प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी।
Published on:
7 Feb 2018, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.