4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में अचानक भड़की आग, एक हजार एकड़ खेत हुए स्वाहा, दो मकान खाक, हुआ भारी नुकसान

खितौली के बंगला टोला की घटना, ४ घंटे में ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 27 Apr 2018, 11:09 AM IST

fire in sikar

Two houses and agricultural materials burnt by fire

कटनी/खितौली. बरही तहसील के ग्राम खितौली के बंगला टोला में बुधवार की दोपहर 12.30 बजे लगी नरवाई की आग का भीषण रूप दिखा। आग इतनी बढ़ गई कि सैकड़ों एकड़ के ऐरिया में फैलती गई। देखते ही देखते नरवाई की आग इतनी फैली कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और इसमें दो मकान सहित किसानों के कृषि यंत्र जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने आग लगते ही पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की जब आग और फैलती गई तो ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व तहसीलदार को सूचना दी। उसके बाद तहसीलदार व एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर ग्राम के सरपंच, सचिव व ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का काम किया। मौके पर पंचनामा बनाते हुए जिसका नुकसान हुआ है उसे जल्द से जल्द सहायता राशि देने का आदेश दिया।

READ ALSO: शहर में अटकी सैकड़ों गुर्दा रोगियों की सांसें, हाफते पहुंच रहे जबलपुर-नागपुर, जानिये क्यों

इन ग्रामीणों को पहुंची क्षति
इस अग्रि हादसे में तेज सिंह पिता झुरहा, कपसी बाई पति झुरहा सिंह के घर में आग लग गई। आग लगने से पूरी गृहस्थी खाक हो गई। यहां तक कि उसके खाने का सामान धान, गेहूं अन्य जमीन के कागज, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सभी जलकर खाक हो गए। दुर्घटना होने के बाद कपसी बाई व तेज सिंह परिजन रोते बिलखते हुए घर पर आए। ग्रामीणों की मानें तो आग कम से कम 1000 एकड़ के क्षेत्र में फैल गई थी। कई किसानों के खेतों में रखे भूसे जलकर खाक हो गए, किसान रामजी गुप्ता के 70 पाइप रखे हुए थे भूसा रखा हुआ था वो भी जलकर खाक हो गया। रामजी गुप्ता, संतोष बर्मन, नीतराज सिंह, मुन्ना सिंह, रामनरेश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र सिंह, करण सिंह, सुखलाल सिंह, शिवप्रसाद लाल इन सब ने मिलकर आग बुझाने का काम किया। करीब 4 बजे तक आग पर काबू पाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।