29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए लड़की ने रखी टीआई की गाड़ी पर बम फेंकने की शर्त, आशिक ने वीडियो के जरिए दी चेतावनी, देखें वीडियो

प्यार की खातिर टीआई की गाड़ी में बम फेंकने वाला है सिरफिरा आशिक, VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Feb 2023, 4:34 PM IST

katni.jpg

कटनी. कटनी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक सिरफिरा युवक टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की बात कह रहा है। युवक का ये भी कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है उसने शादी के लिए शर्त रखी है कि अगर टीआई की गाड़ी से बम से उड़ाओगे तो शादी करेगी और वो लड़की से बहुत प्यार करता है इसलिए वीडियो जारी कर टीआई और एसपी को चेतावनी दे रहा है कि जल्द ही वो टीआई की गाड़ी को बम से उड़ा देगा।

गर्लफ्रेंड के लिए टीआई की गाड़ी पर बम फेंकने की धमकी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है पत्रिका उसकी पुष्टि नहीं करता है लेकिन वीडियो में युवक जो बात कह रहा है वो हैरान कर देने वाली है। युवक का नाम सौरभ गुप्ता बताया जा रहा है जो वीडियो में कहा रहा है कि वो स्वाति सेन के लिए कुछ भी कर सकता है और उसने कहा है कि अगर तू थाने में टीआई की गाड़ी में बम फेंक देगा तो वो मुझसे शादी कर लेगी। मैंने स्वाति से बोला कि स्वाति मैं जेल चला जाऊंगा तो उसने कहा तू जेल जाने से डरता है। मैंने कहा नहीं नहीं..तो उसने कहा कि अगर तू मुझसे प्यार करता है तो बम फेंक कर दिखा, मैं तुझसे शादी कर लूंगी। मैं स्वाति के लिए कुछ भी कर सकता हूं इसलिए मैं वीडियो बना रहा हूं। सूचित कर रहा हूं टीआई और एसपी को..कि मैं अब आने वाले कुछ दिनों में स्वाति के लिए जो उसने मुझसे कहा है..मैं अपनी स्वाति के लिए अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकता हूं जो मैंने उससे कहा है..उससे वादा किया है तो मैं आने वाले कुछ दिनों में टीआई की गाड़ी पर बम फेंक दूंगा। बस अब ये वीडियो बना रहा हूं और कुछ दिनों बाद ये खबर आ जाएगी। स्वाति माय लव..स्वाति मेरी जान।

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी देते युवक का वीडियो अब पुलिस तक पहुंच चुका है और इसे देखने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला जांच में ले लिया है और वीडियो में नजर आ रहे युवक व उसकी प्रेमिका की जानकारी जुटाने में पुलिस जुट गई है। हालांकि वीडियो कहां है अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

देखें वीडियो-