26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति शराब पीकर घर आया, पत्नी ने जहर पी लिया

शराबी पति से परेशान पत्नी ने उठाया घातक कदम, पति ने भी नशे में पी लिया जहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:59 AM IST

wife eaten poison, condition serious, hubby wife l

wife eaten poison, condition serious, hubby wife love, tips for love, lover's, husband wife, katni news in hindi

कटनी। शराबी पति से परेशान एक महिला ने जहर पी लिया। जिसके बाद नशे में धुत पति ने भी उसी जहर का सेवन कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। कटनी पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के नदीपार निवासी लल्लू पिता मुन्ना चौधरी आदतन शराबी है। लल्लू रोज शराब पीकर पत्नी उमा चौधरी से विवाद करता है।

मंगलवार रात को भी लल्लू नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जिस पर उमा बिफर गई और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उमा ने गुस्से में जहर पी लिया। लल्लू ने उसे बचाने के बजाये खुद भी उसी जहर का सेवन कर लिया। देर रात उसकी दादी ने दोनों को बेहोश देखा तो शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।