1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशांबी में दबंगों का कहर, पेड़ से बांधकर दलित को बेरहमी से पीटा, पत्नी पर भी लाठी- डंडे से हमला 

जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर दबंगों ने ढाया कहर 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ahkhilesh Tripathi

•

Updated: 1 Nov 2016, 7:34 PM IST

brutally beaten

brutally beaten

कौशाम्बी. एक ओर जहां दलितों के सम्मान के लिए राजनैतिक दलों में होड़ मची रहती है वही दूसरी ओर दलितों पर जुल्म रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कौशांबी में जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने एक दलित परिवार पर जुल्म ढ़ाया। दबंगों ने दलित को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, वहीं जब उसकी पत्नी उसे बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट भी की गई।


पूरा मामला कौशाम्बी जिले के देवखरपुर गांव का है। दलित जयकरण को आबादी की जमीन में मकान बनाकर रहने का पट्टा जिम्मेदारों ने तकरीबन पंद्रह साल पहले दिया है। जयकरण अपने परिवार के साथ इसी जमीन पर मकान बना कर रहता है। दीपावली के दूसरे दिन गांव के ही दबंगों ने उसकी खाली पड़ी जमीन पर दीवार खड़ी करना शुरू कर दिया। उसने उसका विरोध किया तो दबंग विजय, अमरेश, संदीप, प्रदीप, लल्लू सहित दर्जन भर लोगों ने उसकी पिटाई कर दिया।

dalit family





लोगों के बीच बचाव के बाद दबंगों ने जयकरण को उस समय तो छोड़ दिया लेकिन बाद में उसे अकेला पाकर गांव के बाहर ले जाकर एक पेड़ से बांधकर लाठी व डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। दबंगों के हाथों पति को पेड़ से बांधकर पीटे जाने की खबर पाकर जयकरण की पत्नी सुनीता उसे छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंची। सुनीता ने अपने पति को छुड़ाने की गुहार लगाई तो दबंगों ने उसे भी लाठी डंडों से पीट दिया।


दबंगों की पिटाई से पति पत्नी इस कदर चोटिल हुए है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। दबंगों की दबंगई की सूचना किसी ने इलाके की पुलिस को दिया, इस बात की भनक लगते ही दलित की पिटाई कर रहे लोग भाग निकले। भुक्तभोगी दलित दंपत्ति थाना पहुंचे जहां पहले तो उनकी सुनवाई ही नहीं हुई। बाद में पुलिस के आलाधिकारियों के पहल पर मुक़दमा दर्ज किया गया। एसपी वीके मिश्रा का कहना है कि मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।