सराय अकिल थाना के अलावा कई थाना की पुलिस फोर्स हासिमपुर किनार गांव पहुंच गई, पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल किया और जल्द घटना के खुलासे के लिए दो टीम का गठन कीर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। सराय अकिल थाना के हासिमपुर किनार गांव निवासी पैंसठ वर्षीय मोलई अपनी पत्नी साथ वर्षीय दुखनी व बड़े बेटे जगत पाल व उसके परिवार के साथ गांव के बाहर निजी नलकूप मे रहता था। मंगलवार को उसका बड़ा बेटा जगत पाल अपने परिवार के साथ ससुराल मे आयोजित निमंत्रण में चला गया। बुधवार को दोपहर लगभग बारह बजे जब वह घर लौटा तो माता-पिता को एक ही चारपाई पर खून से लथपथ देख सन्न रह गया, उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो सभी सकते मे आ गए। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई।