27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशाम्बी
यूपी का जिला अस्पताल, जहां गोद में उठाकर लाये जाते हैं मरीज, बाहर से खरीदनी पड़ती है दवायें
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Kaushambi / Videos / यूपी का जिला अस्पताल, जहां गोद में उठाकर लाये जाते हैं मरीज, बाहर से खरीदनी पड़ती है दवायें

यूपी का जिला अस्पताल, जहां गोद में उठाकर लाये जाते हैं मरीज, बाहर से खरीदनी पड़ती है दवायें

कौशांबी का जिला अस्पताल खुद ही इलाज का मोहताज है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 27 Aug 2018, 5:49 PM IST

कौशांबी. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भले ही लाख दावे करते हों, लेकिन सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। कौशांबी का जिला अस्पताल खुद ही इलाज का मोहताज है, यहां न तो समय से डॉक्टर रहते हैं और न ही मरीजों को दवाएं मिल पाती है।

अस्पताल में आने वाले तमाम मरीज व उनके तीमारदारों को बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भी डॉक्टर व कर्मचारी दिखाई नहीं देते, स्ट्रेचर के अभाव में मरीजों को उनके तीमारदार कंधे पर लादकर अस्पताल के अंदर पहुंचते हैं।

कौशांबी जिले की 18 लाख की आबादी के लिए संयुक्त जिला अस्पताल खुला है, अस्पताल में प्रतिदिन कई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को देखने के लिए सुबह आठ बजे से डॉक्टरों को अपने चेंबर मे बैठने की व्यवस्था है, लेकिन यहां दस बजे से पहले अधिकतर डॉक्टर नहीं पहुंचते।

इंतजार के बाद डॉक्टर जब मरीजों को देखते तो हैं, लेकिन ज़्यादातर को दवाओं को बाहर से खरीदने के लिए पर्चा लिख देते हैं। वहीं इस संबंध में दवा वितरण के प्रभारी का कहना है कि उनके पास जो दवाएं हैं वह मरीजों को वितरित करते हैं।

वहीं जब अस्पताल के सीएमएस से जब बात किया गया तो उनका कहना था कि उनके यहां शत प्रतिशत डॉक्टरों की मौजूदगी रहती है। मरीजों के लिये 225 तरह की दवाएं वितरण के लिए उपलब्ध है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि दवाओं के लिए बाहर मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ता है तो वह इसकी जांच कराएंगे।

 

BY- SHIV NANDAN SAHU

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश