22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, केशव मौर्या के गढ़ में ही हार गई बीजेपी

वार्ड नंबर- 9 में ही डिप्टी सीएम केशव मौर्या का परिवार रहता है।

2 min read
Google source verification
Muncipal Election

ऩिकाय चुनाव

कौशांबी. नगर निकाय चुनाव की मतगणना में डिप्टी सीएम के गढ़ में बीजेपी को झटका लगा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह नगर सिराथू नगर पंचायत में भाजपा की करारी हार हुई है। निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र यादव ने भाजपा के प्रशांत केसरी को 1637 मतों से पराजित किया। इसके अलावा सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नं- 9 में बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। इसी वार्ड में डिप्टी सीएम केशव मौर्या का परिवार रहता है। चायल में भी बीजेपी को हार मिली है। नगर पंचायत चायल से निर्दल शिवमनी केसरवानी ने निर्दल मोहमद आदिल को 26 मतों से हराया।

बता दें कि वाराणसी सहित पूर्वांचल के सभी जिलों में वोटों की गिनती का काम किया जा रहा है। शुरूआती रूझानों में वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद की मेयर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। कौशांबी के सरायअकिल सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शिवगामी पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के रोहित आजाद ने बढ़त बना ली है। भाजपा के शिव गामी विधायक भी रह चुके हैं, ऐसे में इसे बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है।

जिले की छह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के 73 व सभासद के 437 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है | जिले के ओस मंडी, एस ए वी इंटर कालेज सैनी व भव्न्स मेहता महाविद्यालय भरवारी मे मतों की गिनती जारी है।

मतों की गणना के लिए जिले की सभी छह नगर पंचायतों के लिए 28 टेबल लगाई गई है। इसी टेबलों पर अध्यक्ष व सभासद उम्मीदवारों के मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना के लिए 340 कार्मिक लगाए गए हैं। सैनी स्थित एस ए वी इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान सिराथू मे अध्यक्ष पद के भाजपा व निर्दल उम्मीदवार के बीच एक वोट के लिए तीखी झड़प हो गई। मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। डीएम मनीष कुमार वर्मा का दावा है कि मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष होगी।