2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी
यूपी के इस गांव में भाजपा सांसद व विधायक के प्रवेश पर लगा दी गई है रोक, जानिये क्या है मामला
Play video

यूपी के इस गांव में भाजपा सांसद व विधायक के प्रवेश पर लगा दी गई है रोक, जानिये क्या है मामला

गांव की हालत ऐसी है कि ग्रामीणों को बरसात के मौसम में गांव की गलियों मे पैदल चलना मुश्किल है।

Google source verification

कौशाम्बी. बीजेपी सांसदों और विधायकों से नाराज लोगों ने गांव के बाहर एक ऐसा पोस्टर लगा दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सिराथू विधानसभा के खाचकीमई गांव में बीजेपी के सांसद और विधायक समेत पार्टी के दूसरे नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाए जाने का बैनर गांव के बाहर टांग दिया गया है, यह प्रतिंबंध किसी और ने नहीं बल्कि गांव के ग्रामीणों ने लगाया है|

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कौशांबी से बीजेपी के सांसद को बतौर सांसद साल व सिराथू विधायक को चुने एक साल से अधिक हो गए हैं लेकिन दोनों ने गांव में विकास के लिए कुछ भी नहीं किया, गांव की हालत ऐसी है कि ग्रामीणों को बरसात के मौसम में गांव की गलियों मे पैदल चलना मुश्किल है। इतना ही नहीं पेयजल व बिजली के लिए भी ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधि से गुहार लगाया लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी।

ग्रामीणों के इस विरोध पर सिराथू विधायक किसी अराजकतत्व की हरकत बता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर एक बैनर टांग रखा है जिसमें बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है कि आवश्यक सूचना- ग्राम पंचायत खाचकीमई में भाजपा सांसद/विधायक एवं क्षेत्रीय प्रमुख पदाधिकारियों का वोट मांगने के लिए आना वर्जित है। बैनर टांगने वालों ने कारण भी लिख रखा है… सांसद व विधायक जी से बार बार कहने के बाद भी अभी कार्य न होना। इसके अलावा बड़े व सांकेतिक अक्षरों मे आगाह 2019 काम नहीं तो वोट नहीं भी लिखाया गया है।

बैनर के संबंध में गांव के लोगों का कहना है कि उनके यहां की सबसे बड़ी समस्या पेयजल व बिजली व्यवस्था है। गांव के दो मजरों का अभी तक विद्युतीकरण नहीं किया गया। पेयजल के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है, गांव में सही तरीके से नालियां व संपर्क मार्ग नहीं बने जिससे बारिश का पानी गलिए मे भरा रहता है|

ग्रामीणों के इस विरोध के बाबत सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल का कहना है कि प्रदेश व केंद्र सरकार की मंशा ही समाज के आखिरी पायदान तक के लोगों तक विकास पहुंचाना है, सभी गांवों तक प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना व दूसरी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक के लोगों तक पहुंचा है। विधायक का मानना है कि बैनर लगाने मे किसी अराजकतत्व का हाथ हो सकता है ।

 

BY- SHIV NANDAN SAHU