25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशाम्बी में होली खेलने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में तीन घायल, कई थानों की पुलिस पहुंची

कौशाम्बी के मेहवाघाट थानाक्षेत्र के नौबस्ता गांव में हेली खेलने को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट और फायरिंग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 3 Mar 2018, 10:47 PM IST

Violence During Holi Celebration

कौशाम्बी. होली खेलने पर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में तीन घायल तीनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती, गांव में पुलिस तैनात कौशाम्बी।

Violence During Holi Celebration

जिले में होली खेलने के विवाद में हुई फायरिग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में हुई इस घटना में घायल हुए लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Violence During Holi Celebration

नौबस्ता गांव के रहने वाले राजाराम निषाद और दीपक सिंह के बीच पुरानी रंजिश चली आरही है।

Violence During Holi Celebration

बताया जाता है कि आज डीजे लेकर होली खेलते हुए अपने साथियों के साथ दीपक राजाराम के दरवाजे पंहुचा और होली खेलने का दबाव बनाने लगा।

Violence During Holi Celebration

जिस पर दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई ।इसी बीच दीपक के पक्ष के लोगो ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षो में जमकर चले लाठी डंडो और फायरिंग में तीन लोग घायल हुए है।

Violence During Holi Celebration

जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।जिसे देखते हुए गांव में पड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है।