1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेंशन तार के चपेट में आया ताजिया, 6 झुलसे

ताजिया के हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मची भगदड़, ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 2 Oct 2017, 10:55 AM IST

taziya procession

ताजिया जुलूस

कौशाम्बी. मोहर्रम के जुलूस में मंझनपुर के रामपुर मडूकी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ताजिया के 11 हजार बोल्टेज करंट की चपेट में आने से छ: लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गम्भीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद मेडीकल कॉलेज में रेफर कर दिया।

बतादें कि मुहर्रम के जुलूस पर रामपुर मडूकी गांव से रविवार दोपहर करीब दो बजे कर्बला के लिए निकला। ताजिया लगभग 12 फिट का था। ताजिया लोगों ने उठा रखा था। इससे उसकी ऊंचाई 17 फिट के आसपास पहुंच गई। जैसे ही ताजिया गांव के बाहर आया वह 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे ताजिया उठाने वाले ताज पुत्र घूरे, कैसर, दिलवर, असगर, वैस, सलीम और जुबैर गंभीर रूप से झुलस गए। शोर मचते ही जुलूस में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इससे कई लोग घायल हो गए।

ताजिया छोड़कर लोगों ने झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन वाहन में लादकर जिला अस्पताल आए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार शुरू हुआ। हालत गंभीर होने पर झुलसे लोगों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस न उपलब्ध कराने पर लोगों में आक्रोश था। ताजियादारों को एक मिनी लोडर से इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल ग्रामीण लेकर गए। हादसे की जानकारी होते ही गांव में सदर कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी गई।


लोगों के मुताबिक घटना बिजली विभाग की लापरवाही के चलते घटित हुई है। हादसे के बाद तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई, लेकिन इसके बाद भी बिजली की सप्लाई बंद नहीं हुई। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारियों ने हादसे के शिकार हुए लोगों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी है। एसडीएम सिराथू एस. एन. सिंह से लोगो ने बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत की तो उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिना किसी जांच के ही मौके और क्लीन चिट दे दी। जिससे लोगो में आक्रोश बना हुआ है।

इनपुट- कौशाम्बी संवाददाता की रिपोर्ट

दौरान ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई हैं। सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय से इलाहाबाद मेडीकल कालेज रिफर किया गया है। बताया गया है कि कोतवाली मंझनपुर के रामपुर मडूकी में जब मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था, तो एक ताजिया बिजली की 11 हजार के. वी. की लाईन की चपेट में आ गया। जिसके चलते ताजिया में करंट प्रवाहित होने से आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी को आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय एंव तेजमती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हादसे का शिकार हुए सभी लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए इलाहाबाद मेडीकल कालेज के लिए रिफर किया गया है।