3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी से दो किशोरियां लापता, बकरियां लेकर घर से निकली थीं

कौशाम्बी के पूरामुफ्ती के एक गांव की घटना, देर रात बकरियां मिलीं, लेकिन किशोरियों का कोई सुराग नहीं।

2 min read
Google source verification
Girls Missing

किशोरियां लापता

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी जिले में दो किशोरियां उस वक्त से लापता हो गईं, जब वह घर से बकरियां लेकर चराने निकली थीं। लौटने के समय से काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटीं तो परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। बावजूदइसके वह कहीं नहीं मिलीं। हारकर परिजनों ने पुलिस को खबर दी।


जानकारी के मुताबिक घटना चायल के पूरामुफ्ती के एक गांव की है। यहां की दो लड़कियां शुक्रवार की शाम को गांव के बाहर खेतों में बकरियां चराने गई थीं। जब काफी देर हो गई और रात तक भी दोनों किशोरियां नहीं लौटीं तो घरवालों को चिंता हुई। किसी अनहोनी की आशंका से घरवाले परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने गांव व आसपास खूब खोजा, खेतों की ओर गए। वहां बकरियां तो मिल गयीं पर दोनों किशोरियां नहीं मिलीं। उनका दूर तक कहीं सुराग भी नहीं मिला। जब खोजबीन में भी दोनों नहीं मिलीं तो हारकर परिजन गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंचे। थाने में घटना की तहरीर मिलते हीपुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल रामनाइक का दावा, अपनी सरकार में अखिलेश यादव नहीं सुनते थे मेरी बात!

चौकीदार की पिटाई कर ट्रैक्टर लूटा
कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली अन्तर्गत बारा हवेली खालसा ईंट भट्ठे पर रविवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहां तैनात चौकीदार की पिटाई की और उसे रस्सी से बांध दिया। बदमाश वहां से ट्रैक्टर और ट्रॉली खोल ले गए। सोमवार की सुबह खबर मिलने के बाद पहंचे भट्ठा मालिक ने घायल चोकीदार को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया और कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की।
By Shivnandan Sahu

इसे भी पढ़ें

UP के सोनभद्र में भी युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया, ये रही वजह

इसे भी पढ़ें

दूध में मिलाते हैं ऐसी चीज, 35 रुपये लीटर खरीदकर 20 रुपये में बेचने पर भी होता है जबरदस्त मुनाफा

Story Loader