2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आए दो युवक, देखें वीडियो…

भाग रहे डम्फर चालक को पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

2 min read
Google source verification
accident

accident

कौशांबी : जिले के मंझनपुर कोतवाली क्ष्रोत्र के टेंवा पुलिस चौकी के पास मूरतगंज-महेवा मार्ग पर तेज रफ्तार डम्फर ने दो युवकों की जान ले ली। दुर्घटना के बाद भाग रहे डम्फर चालक को पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार मूरतगंज-महेवा मार्ग पर गिट्टी लदा एक डम्फर महेवघाट की तरफ से आ रहा था| तेज रफ्तार डम्फर मंझनपुर कोतवाली के टेंवा पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा था कि चालक डम्फर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित डम्फर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक वाहन समेत डम्फर के नीचे चले गए। बाइक डम्फर में फंस गई और दोनों युवक काफी दूर तक घिसटते चले गए| जब तक बाइक व दोनों युवक डम्फर से बाहर निकले, दोनों की मौत हो चुकी थी।


घटनास्थल की ओर दौड़े लोग
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग हृदयविदारक दृश्य देखकर सन्न रह गए। पहले तो लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। बाइक समेत दोनों युवकों के डम्फर से निकलने के बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ को अपनी तरफ दौड़ता देख डम्फर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार होने में सफल रहा।


ओसा चौराहे से पुलिस ने पकड़ा
हादसे के साथ ही डम्फर चालक के वाहन समेत भागने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चालक को डम्फर समेत ओसा चौराहे पर धर दबोचा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनमा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


बाइक का पंजीकरण फतेहपुर में
दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। दोनों के पास से कोई पहचान पत्र अथवा कागजात नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बाइक का रजिस्ट्रेशन फ़तेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गाँव निवासी राजेन्द्र के नाम से है।

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग