28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशाम्बी
Patrika Impact स्कूली छात्रों को जूता न बांटने पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा अधिकारी को हटाया
Play video

Patrika Impact स्कूली छात्रों को जूता न बांटने पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा अधिकारी को हटाया

छात्र-छात्राओं को जूते न बांटने पर एबीएसए पर गिरि गाज...    
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:05 PM IST

कौशांबी. यूपी के कौशांबी में एक बार फिर पत्रिका की खबर का बड़ा असर हुआ है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद कौशांबी के सिराथू विकास खंड के विभिन्न परिषदीय स्कूलों मे पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को जूते-मोजे वितरित किए जाने की खबर चलने के बाद सिराथू विधायक ने संज्ञान में लेते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचे विधायक ने डंप जूतों के बंडल देख सख्त नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन किया। फोन पर ही उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। विधायक के तेवर देख बीएसए एम आर स्वामी ने एबीएसए सिराथू नीरज श्रीवास्तव को हटाते हुए जिला मुख्यालय से सबद्ध कर दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर सिराथू के 239 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 29 हजार छात्र/छात्राओं को आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी जूते-मोजे नहीं वितरित किए गए।

इस प्रकरण की खबर पत्रिका ने दो दिन पहले प्रमुखता से प्रसारित किया था। सिराथू विकास खंड के विभिन्न परिषदीय स्कूलों मे पढ़ने वाले आधे से अधिक छात्र/छात्राएं नंगे पाव या फिर हवाई चप्पल पहन कर आते हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को जूते-मोजे व स्वेटर वितरित करने की योजना बनाई।

जिले के आठ ब्लॉकों मे से सात परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को जूते-मोजे महीने भर पहले ही वितरित कर दिये गए| जबकि सिराथू ब्लॉक मे सभी बच्चों के लिए हौते-मोजे आ जाने के बाद भी नहीं वितरित किए गए।

पत्रिका की खबर को संज्ञान मे लेते हुए सिराथू से भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। जिस समय विधायक ने बीआरसी का निरीक्षण किया। उस समय वहां खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) नीरज श्रीवास्तव समेत आधा से अधिक स्टाफ गायब था। बिना किसी सूचना के कर्मचारियों के गायब रहने व परिसर में बच्चों को वितरित किए जाने वाले जूतों के बंडल देख विधायक का पारा गर्म हो गया।

सिराथू विधायक ने मौके से बेसिक शिक्षा अधिकारी एम आर स्वामी को फोन कर हकीकत से अवगत कराते हुये एबीएसए के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। विधायक के सख्त तेवर देख बीएसए ने फौरन कार्रवाई करते हुये सिराथू एबीएसए नीरज श्रीवास्तव को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय से सबद्ध कर दिया। उनके स्थान पर कार्यालय में रहे अरविंद सिंह को सिराथू का नया एबीएएसए के पद पर तैनात कर दिया। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल का कहना है कि, हफ्ते भर के अंदर ब्लॉक के सभी छात्र/छात्राओं को जूते-मोजे वितरित कर दिए जाएंगे।

Input- शिव नंदन साहू