10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

३५ हजार शेयरधारकों को नहीं मिलेगा रियायती दर पर शक्कर

जिले के दोनों शक्कर कारखाना के शेयरधारकों को रियायती दर पर शक्कर नहीं मिलेगा। शेयरधारकों को आम जनता व किसानों की तरह शासन से निर्धारित दर पर ही मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Yashwant Kumar Jhariya

•

Updated: 31 Aug 2018, 1:51 PM IST

kawardha

३५ हजार शेयरधारकों को नहीं मिलेगा रियायती दर पर शक्कर

कवर्धा . भोरमदेव और सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना में करीब ३५ हजार शेयरधारक हैं। हर वर्ष पेराई सीजन समाप्त होने के बाद रियायती दर पर मतलब बाजार मूल्य से आधे दर पर ५० किलो शक्कर दिया जाता। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार शेयरधारकों के लिए कोई लाभ नहीं मिलने वाला। क्योंकि इस बार उन्हें रियायती दर शक्कर नहीं मिलेगा। शासन ने निर्णय लिया है कि कारखानों से शेयरधारकों को भी निर्धारित सामान्य दर पर शक्कर दिया जाएगा। इससे शेयरधारकों में मायूसी और नाराजगी है।

शेयर देने का नहीं मिला लाभ
सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना शेयरधारकों द्वारा एक करोड़ ४३ लाख १६ हजार रुपए शेयर राशि दिया गया। वहीं भोरमदेव शक्कर कारखाना से शेयर के एक करोड़ तीन लाख ८८ हजार रुपए प्राप्त हुए। कुल दो करोड़ ४७ लाख ७० हजार रुपए शेयर के रूप में मिले, इसके बाद भी यहां पर शेयरधारकों को रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध नहीं हो रहा।
कलक्टर के पास किसानों ने रखी बातें
किसानों के प्रतिनिधि के रूप में पंडरिया किसान संघ अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी, जनपद सदस्य लक्ष्मण चंद्रवंशी सहित अन्य किसान कलक्टर से मुलाकात किए। उन्होंने बताया कि शेयरधारकों को अब तक रियायती दरों पर शक्कर नहीं मिल पा रहा है। इस पर कलक्टर ने कहा कि इस वर्ष राज्य के किसी भी शक्कर कारखाने से रियायती दर पर शक्कर नहीं दिया जा रहा है। उनकी बात को शासन तक पहुंचाई जाएगी।

भोरमदेव कारखाना २३ हजार शेयरधारक
भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में २३ हजार शेयरधारक हैं। बीते इस सीजन किसानों से १०९ करोड़ रुपए से ४ लाख २९ हजार ७७९ मेट्रिक टन गन्ना खरीदकर पेराई किया गया। इससे ३ लाख ५९ हजार ४१० क्विंटल शक्कर तैयार किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना बिसेसरा में कुल १२१९८ शेयर संख्या है। इस सीजन यहां पर कुल ८९०६ किसानों ने ९० करोड़ से अधिक के गन्ना बेचे। कुल ३ लाख ६१ हजार मेट्रिक टन गन्ना पेराई किया गया। इसके बाद भी शेयरधारक को रियायती दर पर शक्कर नहीं दे रहा है। इसके चलते शेयरधारक मायूश है।
शेयरधारकों को रियायती दर पर शक्कर देना है आदेश नहीं आया है। इस संबंध में कलक्टर सर बैठक लेंगे।
केएन काण्डे, प्रबंध संचालक, भोरमदेव शक्कर कारखाना, राम्हेपुर