10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय ध्वज अपमान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका गिरफ्तार

१५ अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फरहाया गया, लेकिन शाम होने के पूर्व झंडा उतारा नहीं गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Yashwant Kumar Jhariya

•

Updated: 31 Aug 2018, 2:38 PM IST

Kawardha

राष्ट्रीय ध्वज अपमान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका गिरफ्तार

कवर्धा . पिपरिया थाना अंतर्गत दशरंगपुर चौकी के ग्राम दशरंगपुर के आंगनबाड़ी केंद्र ०४ के परिसर में १५ अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फरहाया गया, लेकिन शाम होने के पूर्व झंडा उतारा नहीं गया। राष्ट्रीय ध्वज यूं ही छज्जे पर अपमानजनक स्थिति में पड़ा रहा। शाम को जब बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां से गुजर रहे थे तो राष्ट्रीय ध्वज को देखा। तुरंत पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिसकर्मी तिरंगा को उठाए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दशरंगपुर चौकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम १९७१ की धारा(२) के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को इस मामले में आंगनबाड़ी केंद्र दशरंगपुर की सहायिका सीमा गनवीर और कार्यकर्ता शहनाज बानो को दशरंगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।