जिले के एक लाख से अधिक गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंडरिया विकासखण्ड के 55 हजार गरीब परिवारों और रैतापारा के 120 गरीब परिवारों का चिन्हांकित कर उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वार वर्ष 2022 तक प्रत्येक गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का संकल्प लिया गया है। कबीरधाम जिले में 40 हजार परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। इस अवसर पर पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कवर्धा विधायक अशोक साहू, डॉ. सियाराम साहू, बिशेषर पटेल, संतोष पटेल, विजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।